Volvo 9600 Seater-Sleeper: लॉन्च हुई लग्जरी स्लीपर बस, 360 डिग्री कैमरा के साथ मिलेंगे कई जबरदस्त फीचर्स, इंटीरियर भी होगा शानदार
India
July 13, 2026
Volvo 9600 Seater-Sleeper: Volvo ने अपने पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए भारत में अपनी नई Volvo 9600 Seater-Sleeper बस को लॉन्च कर दिया है. यह बस काफी प्रीमियम और लग्जरी मानी जा रही है. इसमें आपको कई बेहतरीन फीचर्स और एक अच्छा इंटीरियर मिल जाएगा. VECV की यूनिट, Volvo Buses India ने गांधीनगर गुजरात में चल रहे PRAWAAS 5.0 इवेंट में अपनी नई Volvo 9600 सीटर-स्लीपर बस की झलक दिखाई है. माना जा रहा है कि प्रीमियम बसों की रेंज में यह बस काफी मजबूत और प्रीमियम साबित होगी. हाल ही में इस अल्ट्रा-लग्जरी बस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इसके शानदार फीचर्स और लग्जरी इंटीरियर की झलक देखने को मिली है. चलिए विस्तार से जानते हैं इस बस की खासियत के बारे में. आरामदायक और लग्जरी होगा सफर Volvo 9600 Seater-Sleeper में आपको स्लीपर बर्थ, किचनेट के साथ-साथ ऑनबोर्ड टॉयलेट और प्रीमियम इंटीरियर का ऑप्शन मिलता है. इसके अलावा सेफ्टी के तौर पर आपको इस बस में 360 डिग्री कैमरा और TPMS मिल जाता है. इस बस में आपको इलेक्ट्रॉनिक शीशे और ड्राइवर स्टेट मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है, जो कहीं न कहीं ड्राइवर की थकान और ड्राइवर का ध्यान भटकाने से रोकती है. इसमें आपको Alcohol Interlock System भी मिल जाता है. कितनी होगी सिटिंग कैपेसिटी? Volvo 9600 बस को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसमें पैसेंजर्स को किसी तरह की कोई समस्या का सामना न करना पड़े. इस बस में कुल 51 पैसेंजर्स बैठ सकते हैं. इसके लिए इसमें 24 स्लीपर बर्थ और 27 प्रीमियम रिक्लाइनिंग सीटों का कॉम्बिनेशन दिया गया है. इन स्लीपर बर्थ में 21 अपर डेक पर हैं, जबकि अन्य 3 बर्थ पीछे की ओर दिए गए हैं. वहीं, आपको लोअर डेक पर 27 प्रीमियम रिक्लाइनिंग सीटें मिलती हैं. किस कीमत पर हुई लॉन्च? Volvo 9600 Seater-Sleeper में आपको Volvo VEDX8 डीजल इंजन मिलने के साथ ही I-Shift ऑटोमेटेड ट्रांसमिशन दिया गया है. माना जा रहा है कि यह बस काफी दमदार और बेहतरीन पावर दी जाती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बस 2 करोड़ रुपये से 2.5 करोड़ रुपये के बीच की कीमत पर लॉन्च हुई है. इसका मौजूदा Volvo 9600 SLX मॉडल देश के कई बड़े प्राइवेट बस ऑपरेटर यूज कर रहे हैं.